Home About Articles Free Tools
मुफ़्त टूल · नोटिफ़िकेशन 4655 की लिस्ट

आपका गाँव पाटलिपुत्र टाउनशिप में है या नहीं?

जमाबंदी में लिखा मौज़ा (राजस्व गाँव) का नाम हिंदी या English में लिखिए। पता चल जाएगा कि गाँव टाउनशिप में है या नहीं, किस प्रखंड में है, और वहाँ आज क्या कर सकते हैं, क्या नहीं।

लिस्ट और स्थिति जाँची गई: 21 अक्टूबर 2026
स्पेलिंग बिल्कुल सही होना ज़रूरी नहीं। जमाबंदी या लगान रसीद वाला मौज़ा लिखिए, टोला या कॉलोनी का नाम नहीं। सरकारी लिस्ट में नाम English में हैं, इसलिए नतीजे English में दिखेंगे।

गाँव का नाम लिखना शुरू कीजिए, या प्रखंड चुनकर उसके सारे गाँव देखिए।

प्रखंड के हिसाब से टाउनशिप के गाँव

प्रखंडगाँवनगर पंचायत
पुनपुन 85 पुनपुन NP (वार्ड 1, 2, 3, 4, 8, 9)
फतुहा 70 —
नौबतपुर 48 नौबतपुर NP
धनरुआ 24 —
मसौढ़ी 14 —
संपतचक 10 —
दनियावाँ 8 —
फुलवारी शरीफ़ 8 —
पटना रूरल 6 —
कुल2732

स्रोत: नोटिफ़िकेशन 4655 की अनुसूची-1 (नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, 24.04.2026) और नोटिफ़िकेशन 8023, 8024 व 10516, सब pmaa.bihar.gov.in → Public Notice पर। गाँवों के नाम ठीक वैसे ही लिखे हैं जैसे अनुसूची में हैं। 21 अक्टूबर 2026 को वहाँ टाउनशिप का कोई नया नोटिस नहीं मिला।

नतीजे पर भरोसा करने से पहले

  • गाँव लिस्ट में है, इससे ये पता नहीं चलता कि आपके प्लॉट का लैंड यूज़ क्या है। ड्राफ़्ट प्लान 2047 के नक्शों में हर हिस्सा आवासीय, सड़क, सरकारी सुविधा या ग्रीन दिखाया गया है। अपना प्लॉट उन पर देखिए।
  • गाँवों के नाम दोहराए जाते हैं (लिस्ट में 4 दरियापुर हैं)। प्रखंड और थाना नंबर भी ज़रूर मिलाइए।
  • यहाँ प्लॉट का टोकन देने से पहले निबंधन कार्यालय से एक बार पूछ लीजिए कि आपके मौज़ा पर कोई अलग रोक तो नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कैसे पता करें कि मेरा गाँव पाटलिपुत्र टाउनशिप में है?

ऊपर के बॉक्स में जमाबंदी वाला मौज़ा का नाम लिखिए। ये लिस्ट नोटिफ़िकेशन 4655 (24.04.2026) की अनुसूची-1 है: 9 प्रखंडों के 273 राजस्व गाँव, साथ में नौबतपुर नगर पंचायत और पुनपुन नगर पंचायत के वार्ड 1, 2, 3, 4, 8 और 9।

मेरा गाँव लिस्ट में है। क्या वहाँ ज़मीन ख़रीद सकते हैं?

हाँ। नोटिफ़िकेशन 8024 ने 1 अगस्त 2026 से ख़रीद-बिक्री पर लगी रोक हटा दी है। रजिस्ट्री से पहले निबंधन कार्यालय में अपने मौज़ा के बारे में एक बार पूछ लीजिए।

क्या अभी टाउनशिप वाले गाँव में घर बना सकते हैं?

नोटिफ़िकेशन 4655 के तहत 30 मार्च 2027 तक विकास और मकान निर्माण पर रोक है, और 21 अक्टूबर 2026 तक ये रोक हटाने का कोई आदेश नहीं मिला। लिखित अनुमति के बिना निर्माण शुरू मत कीजिए।

पाटलिपुत्र टाउनशिप में कौन-कौन से प्रखंड हैं?

नौ: पुनपुन (85 गाँव), फतुहा (70), नौबतपुर (48), धनरुआ (24), मसौढ़ी (14), संपतचक (10), दनियावाँ (8), फुलवारी शरीफ़ (8) और पटना रूरल (6)।

नाम मिल गया पर प्रखंड अलग है। क्या ये मेरा गाँव है?

नहीं। बिहार में बहुत से गाँवों के नाम एक जैसे हैं, और टाउनशिप में सिर्फ़ उसी प्रखंड में लिखे गाँव आते हैं। जमाबंदी पर प्रखंड (अंचल) और थाना नंबर मिलाइए।

कोर एरिया में कौन से गाँव हैं?

ड्राफ़्ट प्लान के मुताबिक़ कोर एरिया (लगभग 3,008 एकड़) पुनपुन प्रखंड के 19 गाँवों में है। लिखित नोटिफ़िकेशन में उनके नाम नहीं हैं; पुनपुन अंचल कार्यालय या PMAA से पक्का कीजिए।

दूसरा मुफ़्त टूल: बिहार रजिस्ट्री ख़र्च कैलकुलेटर →

पैसे देने से पहले प्रेम जी से कागज़ जँचवाना है?

खतियान, जमाबंदी या डीड का ड्राफ़्ट WhatsApp पर भेजिए। पहली सलाह मुफ़्त है।

WhatsApp पर पूछें