Home About Articles Free Tools
मुफ़्त टूल · पटना के हिसाब से

कट्ठा से स्क्वायर फीट कन्वर्टर (पटना)

किसी भी बॉक्स में लिखिए: कट्ठा, धुर, स्क्वायर फीट या कोई और नाप। बाक़ी सारे बॉक्स तुरंत बदल जाएँगे।

रेट जाँचे गए: 18 अक्टूबर 2026

कट्ठा, धुर और स्क्वायर फीट

बाक़ी नाप

आज़माएँ:

पटना में ज़मीन के नाप एक नज़र में

नापस्क्वायर फीटदूसरे नाप में
1 धुर68.06कट्ठा का 20वाँ हिस्सा
1 कट्ठा1,361.2520 धुर = 3.125 डिसमिल
1 डिसमिल435.6एकड़ का सौवाँ हिस्सा = 6.4 धुर
1 बीघा27,22520 कट्ठा = 62.5 डिसमिल
1 एकड़43,560100 डिसमिल = 1.6 बीघा = 32 कट्ठा
1 गज (वर्ग गज)9

इस नंबर पर भरोसा करने से पहले

  • ये वो नाप हैं जो पटना में आम तौर पर माने जाते हैं। पुरानी डीड और बिहार के कुछ दूसरे ज़िलों में कट्ठा या बीघा अलग हो सकता है, इसलिए खतियान, जमाबंदी और डीड में जो एरिया लिखा है, वही पढ़िए।
  • सरकारी रिकॉर्ड (भू-नक्शा, जमाबंदी) में एरिया अक्सर डिसमिल या एकड़ में होता है, और बेचने वाला कट्ठा-धुर में बताता है। दोनों को स्क्वायर फीट में बदलकर मिलाइए।
  • ज़मीन पर प्लॉट कागज़ से छोटा लगे तो टोकन देने से पहले अमीन से नपवाइए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पटना में 1 कट्ठा में कितना स्क्वायर फीट होता है?

पटना में 1 कट्ठा आम तौर पर 1,361.25 स्क्वायर फीट माना जाता है। यानी 20 धुर या 3.125 डिसमिल।

1 कट्ठा में कितने धुर होते हैं?

1 कट्ठा में 20 धुर होते हैं। 1 धुर लगभग 68.06 स्क्वायर फीट है।

1 डिसमिल में कितना कट्ठा होता है?

1 डिसमिल = 0.32 कट्ठा, यानी 6.4 धुर। 1 डिसमिल = 435.6 स्क्वायर फीट, जो एकड़ का सौवाँ हिस्सा है।

बिहार में 1 बीघा में कितना कट्ठा होता है?

पटना में 1 बीघा = 20 कट्ठा = 27,225 स्क्वायर फीट = 62.5 डिसमिल। बिहार के कुछ दूसरे इलाक़ों में बीघा अलग होता है, इसलिए कागज़ में लिखा एरिया ही मानिए।

1 एकड़ में कितना कट्ठा होता है?

पटना के हिसाब से 1 एकड़ = 43,560 स्क्वायर फीट = 32 कट्ठा = 100 डिसमिल = 1.6 बीघा।

दूसरा मुफ़्त टूल: बिहार रजिस्ट्री ख़र्च कैलकुलेटर →

पैसे देने से पहले प्रेम जी से कागज़ जँचवाना है?

खतियान, जमाबंदी या डीड का ड्राफ़्ट WhatsApp पर भेजिए। पहली सलाह मुफ़्त है।

WhatsApp पर पूछें